द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही महज 37 मिनट चली। आज सदन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोल रहे थे। इस दौरान विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग करता रहा। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल लैड फॉल जॉब मामले में तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दायर हुई है। इसपर विपक्ष मंगलवार से ही उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है।

भाजपा विधायक के तरफ से कुर्सी उठाई गई
आज की कार्यवाही में सदन में अंकसूची प्रश्नों के बाद तारांकित प्रश्नों का जवाब दिया जा रहा था। इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव जवाब देने को सदन में खड़े हुए। जिसके बाद भाजपा के विधायक इसका विरोध करना शुरू कर दिए। भाजपा के विधायक के तरफ से कुर्सी उठाई गई और सदन के अंदर पोस्टर भी दिखाए गए। स्पीकर ने वेल में पोस्टर लहरा रहे भाजपा सदस्यों से पोस्टर लेने का आदेश दिया। जिसके बाद भाजपा के तरफ से नीरज बबलू ने कुर्सी उठा लिया। जिसपर स्पीकर ने चेतवानी देते हुए कहा कि- आप पूर्व में सरकार के मंत्री रहे हैं अगर ऐसा आचरण करेंगे तो हमें कार्रवाई करने पर बाध्य होना पड़ेगा। जिसके बाद हंगामा बढ़ते देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इतने कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे
मालूम हो कि, जमीन के बदले नौकरी मामले तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आज विधानसभा में मौजूद सीएम नीतीश से पूछा कि कहां गया आपका जीरो टॉलरेंस की नीति, आपने भ्रष्टाचार से क्यों समझौता किया ? नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सदन में कहा कि इतने कम उम्र में तेजस्वी यादव इतने संपत्ति के मालिक कैसे बने..।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N